5 बीघा में 51 क्विंटल धान की पैदावर करने पर अजय जादौन ने सीएम योगी से प्राप्त किया 1 लाख रुपए का पुरस्कार

- Advertisement -

जीवनलाल राठौड़ 
पेटलावद के युवा ने उत्तर प्रदेश में धान की खेती कर सर्वाधिक उत्पादन कर 1 लाख रूपए का नकद पुरस्कार राज्यपाल और मुख्यमंत्री से प्राप्त किया। पेटलावद में पूर्व एएसआई स्व.हुकुमसिंह जादौन के पुत्र अजय जादौन ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों धान की खेती कर एराइजर 6444 गोल्ड धान की प्रजाति लगाई। कड़ी मेहनत और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से एसआरआर विधि से धान की खेती की, जिसमें कीट प्रबंधन भी विज्ञानिक पद्धति से कर धान का रिकार्ड उत्पादन किया, जिसमें 5 बीघा में 51 क्विंटल धान पैदा कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने अजय को प्रशस्ति पत्र सहित 1 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। उक्त सम्मान अजय को 23 दिसंबर को लखनउ में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया। अजय का जन्म पेटलावद में हुआ और उन्होंने पेटलावद में रह कर ही प्राथमिक शिक्षा से लेकर ग्रेजुएट तक कंप्यूटर शिक्षा भी पेटलावद में ही प्राप्त की, उनके पिता हुकमचंद्र जादौन का दो वर्ष पूर्व पेटलावद में ही निधन हो गया था। उसके बाद अजय अपनी पैतृक खेती को संभालने के लिए उत्तर प्रदेश अपने गांव जीरोलीहिंग सिंह में गए और कड़ी मेहनत कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अजय ने बताया कि उनके पिता हुकमचंद्र जादौन से कड़ी मेहनत की शिक्षा मिली। उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद के बल बूते पर ही आज मुझे यह सफलता मिली है.
नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी

नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे।