19 मई को पेटलावद में होगी विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई

0

शान ठाकुर, पेटलावद

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन झाबुआ द्वारा विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर कार्यालय झाबुआ से जारी आदेश के अनुसार पेटलावद विकासखंड की जनसुनवाई 19 मई 2026 को जनपद पंचायत सभाकक्ष पेटलावद में आयोजित की जाएगी। जन सुनवाई का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जनसुनवाई के दौरान जिले एवं विकासखंड स्तर के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि आमजन की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा सके। पेटलावद क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। साथ ही संबंधित विभागों को जनसुनवाई के सुचारू संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के आवेदन के साथ जनसुनवाई में उपस्थित होकर शासन की इस व्यवस्था का लाभ लें।

गौरतलब है कि पेटलावद क्षेत्र में लंबे समय से विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई से आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में कई लंबित मामलों के निराकरण की संभावना भी बढ़ गई है। पेटलावद के साथ ही 20 मई 2026 को थांदला में विकास खंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.