शान ठाकुर, पेटलावद
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता एवं विद्यालयों में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खंड स्त्रोत समन्वयक श्रीमती रेखा गिरि स्वामी ने संकुल केंद्र बरवेट अंतर्गत विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालय खुले तो मिले, लेकिन निर्धारित समय पर शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। वहीं कुछ विद्यालय शाला समय में ही बंद मिले, जिस पर नाराजगी व्यक्त की गई।
