जीवन लाल राठौड़, सारंगी
सारंगी चौपाटी पर शुक्रवार सुबह अचानक एक गैरेज में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया तथा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
