मोहनपुरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹2,000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

0

जीवनलाल राठौर, सारंगी

लोकायुक्त की टीम ने मोहनपुरा स्थित पटवारी कार्यालय पर छापामार कार्रवाई करते हुए मोहनपुरा के पटवारी को ₹2,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित से कार्य के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी पटवारी ने पटवारी कार्यालय में ₹2,000 की राशि स्वीकार की, लोकायुक्त की टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे धर दबोचा। टीम द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.