ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, बोवनी कर लौट रहा था घर

0

जीवन राठौर, सारंगी

पेटलावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारंगी के समीप मोहनपुरा फाटे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ बोवनी करके अपने घर लौट रहे एक किसान का ट्रैक्टर अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक किसान मडू पिता देवचंद मुनिया, निवासी शामली की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दीपक देवरे पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.