खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में भादवी बीज के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पूरा गांव ‘जय बाबा री’ और ‘बाबा रामदेवजी की जय’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।गांव में शोभायात्रा में सेमलिया धाम के संत कानू जी महाराज एवं बाबा रामदेवजी की प्रतिमा लेकर रथ पर सवार मांगू नाथ चौहान हुए जिसके बाद गांव शोभायात्रा में उमड़े जनसैलाब और धार्मिक उत्साह ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया।गांव में निकली भव्य शोभायात्रा में ‘जय बाबा री’ के जयकारों से गूंजा गांव। डीजे की धूम के साथ निकली भव्य शोभायात्रा।
