कुंदनपुर में शोक की लहर: पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी केसा मच्छार का निधन

0

झाबुआ डेस्क। कुंदनपुर गांव के पूर्व सरपंच और क्षेत्र के तडवी बाबू मच्छार की धर्मपत्नी केसा मच्छार का आज 8 मई को दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार जारी था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे कुंदनपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। केसा मच्छार अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.