वार्ड 8 के युवा भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा अपार जनसमर्थन; जनसंपर्क में पहुंचे भाजपा के कद्दावर नेता शैलेश दुबे…

- Advertisement -

पेटलावद। नगर परिषद पार्षद चुनाव अब अंतिम दौर में चल रहा है। कल शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल घर घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। इसी कड़ी में वार्ड 8 के युवा भाजपा प्रत्याशी राजेश यादव द्वारा शुरू से ही घर घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। इस जनसंपर्क में उन्हें अपार जनसमर्थन वार्ड के लोगो का मिल रहा है।
उनके जनसंपर्क के दौरान प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश दुबे, प्रवीण सुराणा झाबुआ से यहां पहुंचे थे। यहां सबसे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके बाद जनसंपर्क कर वार्डवासियों से भाजपा प्रत्याशी राजेश यादव को वोट देने की अपील की। साथ ही भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विकास कार्यों को घर घर जाकर बताया। राजेश यादव पेशे से वकील है और उनके द्वारा लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं समाधान करने में सहयोग करना लगातार देखा जा रहा है। लोगों से जनसंपर्क के दौरान राजेश यादव ने बताया कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति में आये है और अपने क्षेत्र के लोगों के हित की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। राजेश यादव जिला योजना समिति के सदस्य भी रह चुके है ओर जनता के हितों की लड़ाई लड़ चुके है। उन्होंने बताया पूर्व में जब वे पार्षद थे तो वार्ड में विकास कार्यों को जनता तक लाया गया है जिसमें आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा। इस दौरान उन्होंने लोगो से जनसम्पर्क किया ओर उन्हें वोट डालने की अपील की है।