Video By/Praveen Choyal
सलमान शैख़@ पेटलावद
क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जगह-जगह नदी-नाले और तालाब ओवरफ्लो हो गए। इस बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अभी तक रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है।
भारी बारिश के चलते पेटलावद से गुजर रही पम्पावती नदी भी उफान पर है। वहींं ग्राम रूपगढ़ में स्थित जलाशय पूरी तरह लबालब हो गया है, जिससे उसका वेस्टवेयर चालू होने के कारण रूपगढ़ से निकली नदी उफान पर आ गई है। नदी उफान पर आने से तीन से चार गांव का संपर्क पेटलावद टूट गया है, क्योंकि इस नदी पर जो रपट बनी हुई है, उस पर से लगातार पानी गुजर रहा है।हालांकि ग्रामीण इस रपट को पार करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं, दोनों और वाहन और आसपास के ग्रामीण मौजूद है, जो इस रपट से पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। पूरे अंचल में बारिश के समाचार प्राप्त हो रहे है।
Trending
- वनभूमि से अतिक्रमण बेदखली की बड़ी कार्यवाही
- रानी काजल माता मंदिर पहुंचीं प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके
- पेटलावद में डॉक्टर के बंगले के परिसर मिला युवक का शव
- जोबट में बड़ा हादसा: श्री रिसॉर्ट गार्डन में लगी भीषण आग
- चार दिवसीय भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संजय वाणी
- पेटलावद थाना विवाद मामला : दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया निराधार
- सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल
- काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- कुंदनपुर में शोक की लहर: पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी केसा मच्छार का निधन