श्री राम जन्मोत्सव पर पेटलावद में हिंदू जागरण मंच द्वारा आयोजित किया गया भव्य कार्यक्रम

- Advertisement -

शान ठाकुर, पेटलावद 

प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव आज रामनवमी पर पेटलावद में हिंदू जागरण मंच द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सबके राम..सबमे राम भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संतो के सानिध्य में शोभायात्रा आयोजित की गई। वहीं धर्म सभा का आयोजन भी किया गया। 

हिंदू जागरण मंच द्वारा पेटलावद में रामनवमी को लेकर विशेष तैयारीया की गई थी। पूरे नगर को भगवा ध्वजों से सजाया गया। वही राम मोहल्ला स्थित प्रभु श्री राम के मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम प्रभु श्री राम की महाआरती की गई एवं प्रसादी वितरित की गई। जिस पश्चात शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो की पेटलावद शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में पालकी में प्रभु श्री राम विराजित थे। उक्त पालकी को आकर्षित रूप से सजाया गया था। वही शोभायात्रा में आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। जिसमें पंजाब बेंड विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा।

श्री राम जन्मोत्सव पर पूरा आयोजन परम पूज्यनिय अनंत विभूषित श्री महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी प्रणवानंद सरस्वती जी महाराज एवं श्रीमंत दयाराम जी महाराज (दाड़की वाले बाबा) हनुमंत निवास आश्रम पीपलखूंटा के सानिध्य में हुआ। 

शोभायात्रा पश्चात पेटलावद शहर के पुराना बस स्टैंड पर धर्म सभा आयोजित की गई। जहां परम पूज्य संतों के द्वारा धर्म सभा को संबोधित किया गया। इस दौरान मंच पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे।

श्री राम जन्मोत्सव को लेकर कल यानी 16 अप्रैल को पेटलावद में निवेदन यात्रा भी निकल गई थी। वहीं पिछले वर्ष पेटलावद में एक ऐतिहासिक आयोजन किया गया था। जिसमें रामायण में प्रभु श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल शामिल हुए थे। वहीं इस वर्ष भी हिंदू जागरण मंच द्वारा एक भव्य आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में नगर वासियों ने शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया।