भऐ प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर मंदिर में गूंजी स्तुति

- Advertisement -

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

मर्यादा पुरुषोत्तम दशरथ नंदन देव गौ माता के रक्षक सूर्य कुल के कुलदीप भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव आम्बुआ श्री राम मंदिर में भी मनाया गया आरती के पश्चात प्रसादी वितरित की गई। आयोजन में बाल शिव भक्त मंडल, महिला मंडल, तथा रामायण मंडल ने सहयोग प्रदान किया।

       हमारे संवाददाता को श्री राम मंदिर के पुजारी श्री शंकर लाल पारीक ने बताया कि श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर में विराजित भगवान श्री राम, सीता एवं अनुज लक्ष्मण जी की मूर्तियों का आकर्षण श्रृंगार किया गया। दोपहर 12:00 बजे भगवान श्री राम की महाआरती पश्चात प्रसादी वितरण की गई। भऐ प्रकट कृपाला स्तुति का गायन किया गया। कार्यक्रम में बाल शिव भक्त मंडल, महिला मंडल, तथा रामायण मंडल का सहयोग रहा। महिला मंडल द्वारा भगवान के जन्मोत्सव गीत गाए गए।