शान ठाकुर, पेटलावद
कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार एवं सीईओ, जिला पंचायत झाबुआ के मार्गदर्शन में सोमवार को सांदीपनि विद्यालय पेटलावद में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत रसोईया सह सहायक (कुक कम हेल्पर) का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कुकिंग कॉम्पिटिशन हेतु बी.आर.सी. की अध्यक्षता में समूह के अध्यक्ष एवं सचिव की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की गई।
