नमकीन खाने के बाद अचानक बिगड़ी पेटलावद के इस परिवार की तबियत.. 7 वर्षीय बालक की मौत… 3 गंभीर

May

शान ठाकुर पेटलावद 

ग्राम बावड़ी का एक परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया… जिसमें एक 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। वहीं दो बच्चे व एक महिला गंभीर अवस्था में पेटलावद सिविल अस्पताल में उपचारत है। जानकारी अनुसार लूनकी बाई भाभर (50 वर्ष), विजय भाभर (8 वर्ष), सोनाली भाभर (10 वर्ष) व आयुष भाभर (7 वर्ष) ने अपने घर पर परिवार के साथ नमकीन खाया था।

नमकीन खाने के कुछ ही घंटे बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और सभी को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। जिस पर परिजन सभी को गंभीर अवस्था में पेटलावद सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर द्वारा सभी का उपचार किया गया। वहीं 7 वर्षीय बालक आयुष की उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार सभी की तबीयत नमकीन खाने से फूड प्वाइजनिंग होने के कारण बिगड़ी है। हालांकि डॉक्टरों ने इसे डिहाइड्रेशन बताया है।

मामले को लेकर पेटलावद तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल भी सिविल अस्पताल पहुंचे थे और परिजनों से उन्होंने चर्चा की है। हालांकि पूरे मामले का खुलासा 7 वर्ष से बालक आयुष के पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा कि आखिर बालक की मौत कैसी हुई। परिजनों में मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है। व थाने पर मामले की शिकायत लेकर पहुंचे हैं, और मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।