घाटी से पर रिवर्स हुआ ट्रैक्टर पलटा; 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत..

- Advertisement -

सलमान शैख़@ पेटलावद

आज दोपहर करीब 3 बजे ग्राम गोदाड़िया गांव में एक ट्रैक्टर घाटी पर रिवर्स होकर पलटी खा गया। घटना में एक मासूम नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। शव को पीएम के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा है चालक के साथ 4 वर्षीय मासूम अर्जुन पिता कैलाश गामड़ भी था, चालक ने बहुत कोशिश की ट्रैक्टर को रोकने की लेकिन घाट के कारण ट्रैक्टर नही रुका ओर पलटी खा गया और पलटने से वह तो नीचे गिर गया, लेकिन मासूम दब गया। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई।