जितेंद्र राठौर/झकनावदा
बीती रात एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। युवक को किसने गोली मारी और क्यों इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम धतुरिया में शनिवार देर रात को अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक पहले पेटलावद के अस्पताल लाया गया था। जहां से स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रतलाम रेफर किया, लेकिन रतलाम से पेटलावद के बीच ही रास्ते में घायल की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक धतुरिया निवासी ईश्वर पिता श्रवण सोलंकी (30) अपने गांव में ही बस स्टैंड पर गैराज चलाता था।
शनिवार रात बस स्टैंड गैरेज पर ताला लगाकर घर जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने ईश्वर को गोली मार दी। गोली ईश्वर के पेट में लगी गोली चलने से वह गम्भीर घायल हो गया। जब यह खबर ग्रामवासियों को लगी तो हड़कम्प मच गया।
फिलहाल मामला संदिग्ध है, ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार उनका कहना है कि आज्ञात चोरो द्वारा युवक ईश्वर को गोली मारी गयी है। किंतु पुलिस मामले की जांच कर रही है अभी तक मामले को लेकर कुछ स्पष्ठ नही हो पाया है। मामले को लेकर डीएसपी पूजा शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि मामला संदिग्ध है, युवक को गोली लगी है, कैसे लगी है जिसको लेकर पूरी जांच की जा रही है घटनास्थल को हमारे द्वारा सील कर दिया गया है। आगे जांच की जा रही है।
Trending
- गार्डन में निकला लगभग 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप
- आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 110 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्ठी शराब जब्त
- मेघनगर में 6 अक्टूबर से तीन दिवसीय हनुमान कथा एवं दिव्य दरबार
- सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़ी खट्टाली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ
- व्यक्तित्व विकास से रोजगार तक, विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के हुनर
- कट्टीवाड़ा में अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
- केंद्रीय गृह-सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश प्रवास पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली जानकारी
- मेघनगर फुरतालाब मार्ग पर टवेरा और पल्सर की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत
- आंगनवाड़ी व स्कूल के समूह को भी तीन माह से खाद्यान्न नहीं मिलने का आरोप, अपर कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश