संथारा सिद्ध: आज 10.30 बजे निकलेगी डोल, रविवार को होगी गुणानुवाद सभा

- Advertisement -

लोहित झामर/मेघनगर

सुश्रावक,मेघनगर संघ के पूर्व संघ अध्यक्ष,गण के कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे श्री हसमुखलालजी वागरेचा(मेघनगर) का संथारा आज प्रातः सिध्द हो गया है।उन्होंने 31 जनवरी को सभान अवस्था में संथारा लिया था।

उनकी डोल यात्रा मेघनगर स्थित निवास स्नेह-शक्ति से आज शुक्रवार 2 फरवरी 2024 को प्रातः साढ़े दस बजे निकलेंगी।

गुणानुवाद सभा रविवार 4 फरवरी 2024 को होगी।

संयोग से आज प्रवर्तकदेव श्री जिनेन्द्रमुनिजी म.सा.का भी मेघनगर पदार्पण हुआ है।

तत्वज्ञ श्री धर्मेन्द्रमुनिजी म.सा. व महासती श्री निखिलशीलाजी म.सा पूर्व से ही यहीं विराजित हैं।जिन्होंने संथारा साधक आत्मा को संथारा दौरान काफी धर्माराधना करवाने की महती कृपा करी।

संथारा साधक श्री हसमुखलालजी वागरेचा, तपचक्रेश्वरी श्री स्नेहलता बहन वागरेचा के धर्म सहायक,पूज्यश्री नंदाचार्य साहित्य समिति के मुख्य व्यस्थापक श्री पंकज भाई वागरेचा व श्री नीलेश भाई वागरेचा के पिताश्री थे।