विश्व विकलांग दिवस कार्यक्रम आयोजित, दिल्ली से पुरस्कृत महिलाओं और पुरुष ने लगाई दौड़

- Advertisement -

भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर

3 दिसंबर विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर मेघनगर स्थित कम्यूनिटी हॉल मेघनगर में आजाद विकलांग कल्याण समिति एंव सक्षम दोनों के संयुक्त तत्वावधान में विश्व विकलांग (दिव्यांग) दिवस मनाया गया जिसमें कुल 148 दिव्यांग युवक-युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह यशवंत बाफना, हंसमुख वागरेचा व डॉ. किशोर नायक के आतिथ्य में संपन्न हुआ। तत्प्श्चात आजाद कल्याण विकलांग समिति के कमलेश राठौर, मनोज वसुनिया एंव सक्षम के जिला सह- संयोजक नीरज श्रीवास्तव द्वारा आयोजन की शुरुआत की गई, जिसमें खेलकूद प्रतियोगिताएं, चित्रकला, निबंध, लेखन एंव सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। साथ ही आगामी व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह यशवंत बाफना, अर्चना राठौर, प्रकाश डामोर व भी जोन मंडोरिया के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। भंडारी द्वारा दिव्यांगों को आशीर्वचन स्वरुप उद्बोधन दिया गया। आभार कमलेश राठौर द्वारा किया गया।