राज्यपाल आनंदी बहन पटेल का काफिला ढोल-मांदल, पुष्पमाला से किया स्वागत

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
प्रदेश की नवनियुक्त राज्यपाल आनंदी बहन पटेल के अहमदाबाद से उज्जैन के लिए सडक मार्ग से होते हुए जाने पर मेघनगर आगमन के दौरान सोमवार दोपहर स्थानीय सांई चौराहे पर ढोल-ढमाकों व पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक कलसिंह भाबर, जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेमसिंह भाबर, नगर परिषद अध्यक्ष ज्योति नटवर बामनिया, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती नीलेश भानपुरिया, भाजपा के जिला मंत्री प्रफुल्ल गादिया, भाजपा के वरिष्ठ पुरुषोत्तम प्रजापत, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता, नगर के महामंत्री सचिन प्रजापत, प्रितेश भानपुरिया, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह बसोड़, अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजू डामोर, अजजा मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष बाबू मचार, पंकज बडोला, युसूफ भारती, राजमल पडियार, राजू अहीर कमलेश मचार सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला देकर आनंदी बहन पटेल का स्वागत किया। सैकड़ों गाडिय़ों के काफिले के साथ जिले के फूलमाल से होते हुए जब काफिला मेघनगर पंहुचा तो सांई चौराहे पर पहले से उपस्थित भीड़ ने गर्मजोशी से आनंदीबेन पटेल का स्वागत किया। इसके पश्चात काफिला यहां से थांदला की ओर आगे बढ़ गया। पटेल बदनावर होती हुई उज्जैन महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करेगी साथी उज्जैन से भोपाल राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेगी।