मेघनगर में पत्रकार संघ कार्यालय पर शान से लहराया तिरंगा

- Advertisement -

मेघनगर @लोहित झामर
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व नगर सहित अंचल में हर्षोल्लास से मनाया गया जगह जगह झंडा वंदन कर तिरंगा फहराया गया इस अवसर पर पत्रकार संघ कार्यालय पर भी शान से तिरंगा फहराया गया। यहां सर्वप्रथम वरिष्ठ पत्रकार व पार्षद लाखन सिंह देवाणा, हितेश पडियार, पार्षद संतोष परमार , अजय डामोर, राजेश अहीर मोहन संघवी रजत कावडीया आदि पत्रकारों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित एवं पूजा अर्चना कर युवा पत्रकार जयेश झामर द्वारा झंडा वंदन कर तिरंगा फहराया गया इस अवसर पर पत्रकार संघ के संरक्षक मोहन संघवी देवेंद्र जैन मनीष नाहटा देवेंद्र जैन भूपेंद्र जैन रोहित झामर मुकेश बामनिया सौरभ जैन संजय बंधु आदि पत्रकार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।