देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर नमन किया

May

जितेंद्र वाणी, नानपुर

ग्राम पंचायत नानपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर ग्राम पंचायत नानपुर के सरपंच सकरी बाई मोर्य,  पूर्व सरपंच समर्थ मोर्य पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष विजय वाणी, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष धनश्याम माली ने वाजपई को याद करते हुए अपने विचार रखे। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पिछड़ा मंडल अध्यक्ष  विजय वाणी  व  जिला संयोजक जितेंद्र वाणी ने विचार रखते हुए। अटल जी के प्रधानमंत्री पद के दौरान किए गए कार्यो बताया और बोले अटल के महान व्यक्तित्व, युगांतकारी विचार एवं श्रेष्ठ कार्य सदैव हमें राष्ट्र व जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। पुण्यतिथि पर पंचायत भवन में  पूर्व सरपंच, सावन मारू, गणपत मोर्य, जितेंद्र राज, इकबाल भाई बोहरा, मदन वाणी, वार्ड मेम्बर प्रविण वाणी,शेलेन्द्र वाणी,  सावन मारु, विक्रम मोर्य,महेश मोर्य,रमेश मोर्य , चिंटू माली और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।