लोहित झामर, मेघनगर
हाल ही में अवैध पशु परिवहन मामले में पुलिस द्वारा बरामद किए गए पशुओं को मंडी परिसर में सुरक्षित रखा गया था। तेज धूप और गर्मी के बीच इन बेजुबान पशुओं की हालत को देखते हुए सामाजिक सरोकार निभाते हुए लक्षित टेंट के ऑनर अभिनंदन नंदेचा ने तत्काल टेंट की व्यवस्था कर मानवता और जीवदया की अनूठी मिसाल पेश की।
