झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
वंदे मातरम ग्रुप व हितेश पडियार मित्र मंडल के तत्वाधान में नगर में 22 अक्टूबर को विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रात्री 8.30 बजे दशहरा मैदान पर आयोाजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक हितेश पडियार, नटवर बामनिया, कैलाश पडियार के संयोजन में उक्त कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि निसार रंभापुरी सुत्रधार रहेगे। कवि सम्मेलन का संचालन हास्य व्यंग्य के कवि सुरेन्द्र सर्कीट उज्जैन करेगे। बामनिया ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस कवि सम्मेलन में लक्ष्मण नेपाली लाफटर किंग नेपाल, मीरा दीक्षित श्रृंगार रस हाथरस उत्तरप्रदेश, भारतसिंग गुर्जर मालवीय हास्य धमाका सरवन जगुनिया, सुग्रीव गोरखपूरी वीररस, कुमार संभव गीताकर खरगोन, ऋतुराजसिंग गुर्जर वीररस उदयपुर राजस्थान, रामू हटिला हास्य व्यग्य मंदसौर, फिरोज सागर हास्य पैरोडी जोबट सहित नगर के नवोदित कवि जगदीश ब्रजवासी अपनी कविताओं से साहित्य प्रेमियों का रसपान कराएंगे। वंदे मातरम ग्रुप से जुड़े अनिल सोनी, दिलीप ब्रिजवानी, अतुल गर्ग, रजत कावडिया, मनीष गिरधाणी, राजू पंचाल, संदीप धनगाया, बंटू भंडारी, सुरेश ओझा, राकेश शर्मा, यश पडियार, सचिन वागरेचा, विक्की प्रजापत आदि ने क्षेत्र व जिले की साहित्य प्रेमियों से कवि सम्मेलन में पधारकर कविताओं का लुत्फ उठाने की अपील की।
Trending
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
- 13 को जोबट में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का भव्य अनावरण
- मेघनगर में रक्तदान महाअभियान, अधिकारियों सहित नागरिकों ने किया रक्तदान
- शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 5.52 लाख का मशरूका बरामद
- 11 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
- शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय पेटलावद में मलेरिया जागरूकता शिविर, फॉगिंग व गैंबोसिया मछलियों से लार्वा नियंत्रण
- सजेली फाटक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
Prev Post
Next Post