जितेंद्र वर्मा, जोबट
अलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मध्यप्रदेश द्वारा नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार अलीराजपुर जिले में श्री संजय वाणी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा की गई। नियुक्ति पत्र में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें अलीराजपुर जिले से संजय वाणी का नाम शामिल है।
