बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी
झाबुआ जिले के ग्राम खरडू बड़ी में आयोजित चार दिवसीय भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुक्रवार को भक्तिमय वातावरण में भव्य समापन हुआ। भगवान विश्वकर्मा मंदिर के गर्भगृह में मूर्ति स्थापना, शिखर पर धर्मध्वज एवं कीर्ति स्तंभ पर ध्वजारोहण के साथ महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात विशाल महाप्रसादी एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल पंचाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम को पीपलखूँटा धाम हनुमंत आश्रम के महंत दयाराम दास महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मदनलाल पंचाल (कुंदनपुर), भगोरिया पंचाल समाज अध्यक्ष जगदीश पांचाल अशोक पवार बाग , कांतिलाल पंचाल (डूंगरा), जगदीश पंचाल (काकनवानी), जयप्रकाश रणछोड़ (रभापुर), सुरेश भाई (मेघनगर), हीरालाल पंचाल (कल्याणपुर), उमेश पंचाल (कुंदनपुर) तथा राजेश पंचाल (दाहोद) सहित मध्य प्रदेश, गुजरात एवं राजस्थान से बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
तीनों राज्यों से आए अतिथियों का पंचाल समाज खरडू बड़ी द्वारा माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समिति में आशीष पंचाल, ईश्वरलाल पंचाल, हीरालाल पंचाल, राजेंद्र पंचाल, मनोज पंचाल, धर्मेंद्र पंचाल एवं युवा टीम एवं मातृशक्ति द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
