भाजपा प्रत्याशी जीएस डामोर के लिए उनकी पत्नी सूरज डामोर ने मांगे वोट, भारी बहुमत जिताने की अपील

- Advertisement -

जीवनलाल राठौड़, सारंगी
आज सारंगी में महिला मोर्चा और भाजपा व मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा लोकसभा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर की धर्मपत्नी सूरज सिंह डामोर ने सारंगी बस स्टैंड से जनसंपर्क शुरू किया। इस दौरान सभी व्यापारियों के पास जाकर अपने पति को कमल का बटन दबाकर विजयश्री की अपील की। महिला मोर्चा व भाजपा युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ जनसंपर्क किया और भारत माता की जयघोष के साथ हर-हर मोदी घर घर मोदी के नारे भी लगाए। पूरे नगर में जनसंपर्क के पश्चात अंत में भैरवनाथ बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई जिसमें सूरज सिंह डामोर ने कांग्रेस पार्टी की वादाखिलाफी के बारे में बताया और मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला भाबर ने भी सभा को अपनी भीली भाषा में संबोधित करते हुए मोदी को एक बार फिर से विजय बनाते हुए गुमान सिह डामोर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पूरी टीम भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर राठौड़, महामंत्री सुखराम मोरी, सुरेश परिहार, राजू सतोगिया, मुकेश भाई परमार, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र गहलोत, पेटलावद नगर अध्यक्ष संजूबाबा आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सारंगी में गर्मजोशी के साथ जनसंपर्क किया गया।
)