पत्रकार अशोक बलसोरा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रदेश सचिव मनोनीत, बधाईयों को लगा तांता

- Advertisement -

झाबुआ लाइव डेस्क-
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के मध्य प्रदेश इकाई में बलसोरा को मध्य प्रदेश सचिव पर पद मनोनीत किया गया। इस नियुक्त पर राज्य मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग पिछले कई वर्षों से संपूर्ण भारत में सक्रियता के साथ जनहित के कार्यों को कर रहा है इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश में भी राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग निरंतर विस्तार करते हुए संस्था के मूल मान्यताओं को आगे बढ़ा रहा है एवं संस्था की नीतियों के साथ-साथ सामाजिक कल्याण एवं उत्पीडऩ से पीडि़त लोगों को न्याय दिलाने के लिए इस संस्था का गठन किया गया। इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश इकाई में प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमार की अनुशंसा पर राष्ट्रीय आयोग की टीम ने क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में संलग्न एवं पत्रकारिता जगत में पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे है। अशोक बलसोरा की नियुक्ति मध्य प्रदेश के दौरे पर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा, शांतिदेवी मिश्रा एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री डॉ रविन्द्र मिश्रा राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी शेष नाथ शुक्ला महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष शैलेष शुक्ला के सानिध्य में उनके द्वारा वेलकम किट प्रदान कर अशोक बलसोरा की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर प्रदेश इकाई की तमाम पदाधिकारी गण एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे। इस नियुक्ति पर क्षेत्र में कई सामाजिक संगठनों एवं मीडिया जगत के साथियों ने इस नियुक्ति पर बलसोरा बधाई दी एवं साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्लेटफार्म को जन जन तक पहुंचा कर क्षेत्र में पीडि़त व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए संकल्प को साकार करने की बात कहीं।