डिप्टी कलेक्टर रितिका पाटीदार बनीं पेटलावद की एसडीएम

0

नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ

पेटलावद एसडीएम पद पर डिप्टी कलेक्टर रितिका पाटीदार की नियुक्ति की गई है। आईएएस अधिकारी तनुश्री मीना के तबादले के बाद पेटलावद एसडीएम का पद रिक्त हो गया था। कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट द्वारा अब इस पद की जिम्मेदारी रितिका पाटीदार को सौंपी गई है।

रितिका पाटीदार वर्तमान में झाबुआ जिला कार्यालय में पदस्थ हैं। इससे पहले वे मेघनगर एसडीएम के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें पेटलावद एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि आईएएस तनुश्री मीना का तबादला बालाघाट जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर किया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद से ही पेटलावद में नए एसडीएम की नियुक्ति का इंतजार था। अब रितिका पाटीदार की नियुक्ति के साथ यह पद भर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.