30 महिलाओं ने रखा 1200 महिलाओं को साक्षर करने का लक्ष्य

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
जनअभियान परिषद के अंतर्गत विकासखंड पेटलावद में चल रही मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की क्लास में साक्षर भारत प्रोजेक्ट के अंतर्गत 60 छात्रों द्वारा पूरे विकासखंड की महिलाओं को साक्षर करने का काम चल रहा है, इसमे 30 महिलाओं द्वारा 1200 महिलाओं को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे से 600 महिलाओं को साक्षर किया जा चुका है और इन महिलाओं द्वारा अन्य कार्यो में भी काफी रुचि दिखाई जा रही है। इन्होंने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को शौचालय बनाने के लिए जागरूक किया। इनके द्वारा पौधरोपण के साथ ही लोगों को शासकीय योजनाओं का तो महिलाओं को विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाया गया। इन महिलाओ में रमिला मुणिया, रानी कटारा, राजकुमारी, सरजू, पायल, सोनिका, लक्ष्मी, रवीना, ऋतु, सुमित्रा, निधि, रेखा, भगवती, पपीता, कांतास रानी आदि शामिल है।