थांदला। पत्रकार एवं साप्ताहिक आजाद भूमि के सहायक संपादक नरेन्द्र पंवार झाबुआ की माताजी विमलाबाई किशोरसिंह पंवार का 90 वर्ष की उम्र मे अलीराजपुर में निधन हो गया। तीन पुत्र व तीन पुत्रियों सहित नानी, पोतो का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई पंवार धार्मिक प्रवृति की मिलनसार महिला होकर हमेशा धार्मिक व सामाजिक कार्यो में अग्रसर रहती थी। पंवार की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों, पत्रकारों ने शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की। अलीराजपुर मुक्तिधाम पर उनके पुत्र विजय पंवार (जोबट) कुलदीप पंवार व नरेन्द्र पंवार (झाबुआ) ने मुखाग्नि दी। पंवार के निधन पर जिले के पत्रकारों ने षोक संवेदना व्यक्त की।
पत्रकारों ने की शोक संवेदना व्यक्त
थांदला तहसील पत्रकार संघ ने पंवार के निधन पर बैठक आयोजित कर शोक प्रस्ताव पारित किया। बैठक मे क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश भट्ट, सुरेन्द्र कांकरिया, कुन्दन अरोडा, कमलेश तलेरा, मुकेश अहिरवार, मनोज उपाध्याय, हरीश त्रिवेदी, कमलेश जैन, समकित तलेरा, रितेश गुप्ता सिध्दार्थ कांकरिया, गजेन्द्र चोहान, शाहिद खान, राजेश वैद, दिनेश वैरागी, महेश पाटीदार, गेंदाल गणावा मुकेश चोहान आदि पत्रकारों ने उपस्थित होकर दो मिनट का मोन रख शोक संवेदना व्यक्त की।
Trending
- मेरे लिए जिले का विकास सर्वोपरि, संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का बनाओ लक्ष्य – नागरसिंह चौहान
- ‘खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,’ गाकर सीएम डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा
- नौकर के रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, दिनदहाड़े पत्थरबाजी में तीन लोग घायल
- बरझर-खुटाजा मार्ग पर दो पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, 12 लोग घायल
- बिना अनुमति चल रहे आयोजन को बजरंग दल व ग्रामीणों ने रुकवाया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटवाए टेंट-तंबू
- भव्य पाटोत्सव एवं भजन संध्या कार्यक्रम आज शाम झाबुआ में
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि
- आलीराजपुर-आम्बुआ मार्ग पर डंपर की टक्कर से तीन भैंसों की मौत, एक गंभीर घायल
- खाली कैरेट की आड़ में खैर की लकड़ी की तस्करी, वन विभाग ने पकड़ा वाहन
- पुलिस विभाग में पदोन्नति से कर्मचारियों का बढ़ा उत्साह, 23 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मिली पदोन्नति