झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट
थांदला- स्थानीय गौसिया जामा मास्जिद के पेश इमाम मौलाना इस्माइल कादरी बरकाती ने रमजान मुबारक के पवित्र माह तथा रोजे की फजीलत बताते हुए कहा कि रमजान का महीना अल्लाह की बंदगी और उसकी फरमा बरदारी के ट्रेनिंग का महीना। इस माह का चांद नजर आते ही गुनाहो में कमी आ जाती है और बंदा अपने रब की खुशी के लिए गुनाहों को छोड़कर नेकियों की तरफ माईल हो जाता है। यही ट्रेनिंग बाकी महीनों में बरकरार रहे तो समाज गुनाहों और बुराईयों से पाक हो सकता है। रमजान माह की ट्रेनिंग हमें ये सबक देता है कि पूरे साल हम गुनाहों तथा बुराइयों से स्वयं को बचाए रखे। 20वें रोजे के बाद एत्तकाफ की इबादत में कुछ मुसलमान दस दिन के लिए बैठते है। इस दौरान उनका शत-प्रतिशत समय इबादत में ही गुजरता है तथा दुनियावी चीजों से परहेज करते है। ऐत्तकाफ का मकसद हर वर्ष समाज को ऐसे लोग मिले जो नेक बनकर जीये और नेकियों की दावत पूरे समाज को दें। ऐत्तकाफ में बैठने वाले की खिदमत पूरे समाज को करना चाहिये। आपने बताया कि ऐत्तकाफ पर बैठने वालों को प्रतिदन एक हज का सवाब मिलता है।
Trending
- राणापुर की बेटी यशस्वी नितेश शाह ने निभाया वादा, महिलाओं को मिली नई उड़ान
- गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा : निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं का हुआ सम्मान
- सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में नई छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित
- नेमा समाज, झाबुआ में मंदिर जीर्णोद्धार संकल्प एवं शिला पूजन समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न
- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ ने स्कूल वाहनाें की जांच की
- मिड-डे मील में लापरवाही: बच्चों को परोसी जा रही थी जली रोटियां, शिक्षा का गिरता स्तर देख जिपं सीईओ ने लगाई क्लास
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0: झाबुआ एसपी देवेंद्र पाटीदार ने पिटोल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों से किया संवाद
- पेटलावद में पाटीदार पैथोलॉजी लैब पर फिर स्वास्थ्य विभाग की दबिश
- जहां हर मिनट उफनता था 25 लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट
- नीट यूजी 2026: झाबुआ की विभा नायक ने 605 अंकों के साथ हासिल की ऑल इंडिया 8565वीं रैंक, ओबीसी कैटेगरी में चमकीं
Next Post