कृषि आदान विक्रेता संघ थांदला ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0

थांदला। ऑल इंडिया संघ के अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री के अनुसार, सरकार द्वारा कृषि आदान व्यापार में लगातार नए कानून लागू किए जाने से खाद, बीज और दवाई का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इसके विरोध में 27-4-2026 को देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखी गई। मध्य प्रदेश संघ के अध्यक्ष मानसिंह राजपूत और ऑल इंडिया संघ के प्रवक्ता संजय रघुवंशी के समर्थन के बाद जिला एवं तहसील स्तर के संगठनों ने इस हड़ताल को सफल बनाया।

केन्द्रीय और प्रादेशिक संगठन के आह्वान पर झाबुआ जिले के खाद-बीज-दवाई विक्रेता संघ ने अपने सदस्यों से व्यवसाय बंद रखने का निवेदन किया था। इसी कड़ी में थांदला के स्थानीय व्यापारियों ने अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले और तहसीलदार सुखदेव सिंह डावर को प्रधानमंत्री के नाम 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया कि अत्यधिक सरकारी हस्तक्षेप के कारण कृषि आदान का व्यवसाय संकट में है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि उनकी कठिनाइयों से वरिष्ठ कार्यालयों को अवगत कराया जाए और इस ज्ञापन को प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली तक पहुँचाया जाए। इस अवसर पर निलेश बरमेचा, आशीष वोहरा, सारांश पिचा, आशुतोष राठौड़, राजमल चोपड़ा, अमित सालगिया, जयश पाटीदार, सेफी बोहरा, हेमंत जैन, बलराम चौहान, राजू राठौड़, प्रतीक पावेचा, आनंद जैन, जयेंद्र आचार्य, विनीत राजावत और भगत सिंह सहित अन्य विक्रेता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.