थांदला । अवैध शराब तस्करी के खिलाफ झाबुआ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांक 31 मई 2026 को थांदला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आयशर वाहन से भारी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की है। तस्करों ने शराब छुपाने के लिए वाहन की छत पर विशेष रूप से ‘गुप्त केबिन’ बना रखा था। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत 30,53,000 रुपये (तीस लाख तिरेपन हज़ार रुपये) आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
जानकारी के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान थांदला पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध वाहन तीमारवानी की तरफ से अवैध शराब लेकर परवलिया की ओर जाने वाला है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अशोक कनेश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में मुख्य रूप से शामिल थे:
-
उप निरीक्षक कुंवर सिंह रावत
-
सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार शुक्ला
-
प्रधान आरक्षक राजेंद्र रावत
टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध आयशर वाहन को रोका।
तलाशी में खाली दिखा वाहन, बारीकी से जांच पर खुला राज
शुरुआती तलाशी के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए पूरा वाहन खाली दिखाई दे रहा था। लेकिन पुलिस टीम की पैनी नजरों और बारीकी से की गई जांच के बाद तस्करों की चालाकी धरी की धरी रह गई। वाहन की छत पर एक्स्ट्रा प्लाई लगाकर एक विशेष गुप्त जगह (चेंबर) बनाई गई थी, जिसमें शराब की पेटियां छुपाई गई थीं और ऊपर से इसे तिरपाल से ढका गया था।
रात्रि अधिक होने के कारण वाहन और आरोपी को तुरंत सुरक्षित थांदला थाने लाया गया, जहां गिनती करने पर कुल 111 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
जब्त शराब का विवरण (कुल 1234.5 बल्क लीटर)
शराब का प्रकार / ब्रांड |
मात्रा (पेटियां) |
बियर किंगफिशर |
62 पेटी |
बियर कार्ल्सबर्ग |
20 पेटी |
विस्की रॉयल स्टैग |
20 पेटी |
वोदका मैजिक मोमेंट्स |
07 पेटी |
विस्की 8 PM |
02 पेटी |