मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच अचानक हुए मौसम परिवर्तन ने सबको चौंका दिया,रात में गहरी नींद में सोए लोगों को गर्मी के बीच ठंडक का जब एहसास हुआ तो पता चला कि बाहर बारिश हो रही है व भी तेज आंधी तूफान तथा बादलों की गड़गड़ाहट के साथ इस वे मौसम हुई प्री मानसूनी बारिश ने तो कुछ खास नुकसान नहीं किया मगर तेज आंधी हवा के कारण पेड़ों को विशेष कर आम की फसल जो कि लगभग पकने वाली है हवा के कारण फल जमीन पर गिरने से आम बगीचों वालों को हानि हुई है।
