मन की बात’ सुनने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने किया ऐलान, गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार
दिनेश वर्मा, झाबुआ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 मई को अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने शाजापुर जिले के शुजालपुर में एक तरफ जनप्रतिनिधियों-किसानों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 134वां संस्करण सुना, तो दूसरी तरफ किसानों के साथ आत्मीय संवाद किया। संवाद में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर स्थिति में किसानों की आय बढ़ाएगी। इतना ही नहीं, गांव से शहर आकर सामान बेचने वाले किसानों की जान बचाने के लिए सरकार उन्हें हेलमेट देगी।
