पुलिस विभाग में अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई 

0

आलीराजपुर। आलीराजपुर पुलिस से इस माह सेवानिवृत्त होने वाले उपनिरीक्षक ललित बैरागी चौकी प्रभारी फूलमाल तथा पुलिस लाइन में पदस्थ महिला उपनिरीक्षक अनिता डूडवे को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवार जनों की मौजूदगी और कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह द्वारा शाल श्रीफल व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा दिए गए पुलिस विभाग की सेवाओ के लिए धन्यवाद देते हुए उनके स्वास्थ्य एवं भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ प्रदान की गई । विदाई कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, र.नि.इनोद रंधावा,थाना प्रभारी कोतवाली सोनू सिटोले एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.