भूमि पर जाने का रास्ता बनाने के लिए शासकीय महिला शिक्षिका भवन को तोड़ने की कोशिश

0

लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदला रोड

थांदला रोड-नौगांवा में मुख्य मार्ग पर बने वर्षो पुराने शासकीय महिला शिक्षिका भवन को निजी व्यक्ति द्वारा भवन के पीछे स्थित अपने प्लाट पर आने-जाने का रास्ता बनाने के लिए तोड़ने की कोशिश की जा रही है जिसकी जानकारी गांव वालों को होने पर विरोध के बाद उक्त व्यक्ति वहा से चला गया। प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति जिसने अपना नाम मयूर निवासी नौगांवा का होना बताया के द्वारा शासकीय भवन के आगे ट्रैक्टर ट्राली से मोरम डलवाकर भराव किया जा रहा था पूछने पर बताया कि मेरा प्लाट पीछे है वहा मुझे बोरिंग करवाना है इसलिए में इस भवन को तोड़कर यहा से रास्ता बनाऊंगा। गांव वालों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत नौगांवा सरपंच रूपसिंह सिंगोड़ व शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल प्राचार्य मनीष पालीवाल को दी। गांव में पहले ही लोगो ने कई बहुमूल्य शासकीय भूमियो पर अतिक्रमण कर रखा है जिसे प्रशासन हटाने में अभी तक असफल रहा है, जिससे अतिक्रमणकर्ताओं के हौसले बुलंद होते जा रहे है, जिसका परिणाम है कि लोग अब शासकीय भवनों को भी नही छोड़ रहे और उसे तोड़ने की कोशिश कर रहे है। गांव वालों का कहना है कि अगर जल्द ही प्रशासन ने इस मामले में संज्ञान नही लिया तो कभी भी इस भवन को तोड़कर कब्जा कर लिया जाएगा।

जब इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी मेघनगर दीपेश सोलंकी से बात करना चाही तो उनका फोन नही लगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.