मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

0

रितेश गुप्ता, थांदला
संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों नीर मनोज जैन, हिम नितेश शाहजी एवं दक्ष विनोद मोदी ने मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में झाबुआ जिले की कुल 32 स्कूलों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रथम चरण में सभी स्कूलों के लिए पात्रता टेस्ट लिया गया जिसमें संस्था के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। पात्रता द्वारा 6 टीमों का चयन हुआ।

संस्था के शिक्षक *दिव्यानी सोनी और जिगर हाड़ी* के नेतृत्व में अपने ज्ञान, कौशल, प्रतिभा और आत्मविश्वास से द्वितीय चरण में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया । विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर संस्था के चेयरमेन ललित कांकरिया, एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया, डायरेक्टर श्रीयक कांकरिया एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना करते हुए बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.