झाबुआ लाइव के लिए भूपेंद्र बरमंडलिया/दशरथसिंह कट्ठा की रिपोर्ट

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की अनुशंसा पर नवलसिंह नायक को जिला कांग्रेस झाबुआ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भूरिया ने नवलसिंह नायक को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही उनसे अपेक्षा की है कि वे जिला काग्रेस के इस पद का कार्यभार शीघ्र ग्रहण कर अ.भा.कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भावनानुसार संगठन को मजबुत एवं गतिशील बनाने में सहयोग प्रदान करे। इसके साथ ही आगामी लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार के झुठे लुभावने वादे, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी व अक्षमता को उजागर करे तथा केन्द्र की तत्कालीन कांग्रेस यूपीए सरकार की उपलब्धियों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जिला एवं ब्लाक स्तर तक आम जनो तक पहंुचाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाह करे। भूरिया ने अपने निवास स्थान पर जिला पदाधिकारियो की उपस्थिति में उन्हे नियुक्ति पत्र सोंपा। नायक की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया, पूर्वजिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, एवं शांतिलाल पडियार, युवा नेता डाॅ. विका्रंत भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, रतन सिंह भाबर, जिला प्रवक्ता हर्ष भटट, आचार्य नामदेव, कांग्रेस नेता कालूसिंह नलवाया, गेंदाल डामोर, नारायण भटट, चेनसिंह डामोर, चंद्रवीरसिंह राठौर, विजय पांडे, पारसिंह डिंडोर, यामीन शेख, कालूसिंह नलवाया, आनंदी पडियार, राजेश भटट, आशीष भूरिया, विनय भाबोर, रायसिंह गेहलोत, भारतसिंह साकला, मेहबुब भाई, हरीराम गिरधानी, दिनेश वैरागी, सुभाष गेहलोत, असगर अली, आदि ने बधाई देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का आभार व्यक्त किया।
Trending
- अंतरवेलिया-मेघनगर मार्ग बदहाल, हादसे का खतरा बढ़ा
- ‘मैं संकल्प लेता हूं कि..,’ सीएम डॉ. मोहन ने लोगों को दिलाई अहम शपथ, कहा- परिवार बर्बाद कर देता है नशा
- श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ खट्टाली से कोटबेश्वर महादेव (कोटबु) तक पहुंची कावड़ यात्रा
- गरीबी को कभी पढ़ाई में बाधा मत बनने देना, भाजपा सरकार हर कदम पर विद्यार्थियों के साथ है : कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान
- जोबट से उंडारी धाम तक निकली मातृशक्ति की भव्य कावड़ यात्रा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र
- आधी रात में राजगढ़ क्षेत्र से आये लोगो ने महिला के साथ की मारपीट, एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— रानी दुर्गावती की नगरी से हरित प्रदेश के संकल्प को मिल रही नई ऊर्जा
- किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता
- एसडीएम मनोज गरवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया, अस्पताल की कमियों का लिया जायजा
- आलीराजपुर में 10 अगस्त तक विशेष यातायात अभियान, नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी