झाबुआ। झाबुआ की पेटलावद तहसील के गांव रायपुरिया में एक पिता को पुत्री ने मरणोपरांत मुखाग्नि देकर पुत्र धर्म का निर्वहन किया। रविवार को प्रातः 7 बजे रायपुरिया में राजपूत समाज में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यवसायी भेरूसिंह राठौर को हदयगति रूक जाने से देवलोकगमन हो गया था। पिता की मृत्यु का समाचार जैसे ही झाबुआ में उनकी पुत्री रेखा राठोर को मिली तो वे तुरंत अपने पूरे परिवार के साथ रायपुरिया पहुंचकर अंतिम संस्कार संबंधी तैयारियां अपनी देखरेख में करवाई, पिता की अंतिम यात्रा में पूरे समय कंधा देते हुए पुत्री रेखा ने रायपुरिया मुक्तिधाम पर उन्हें मुखाग्नि देकर पुत्र धर्म का पालन किया। अंतिम संस्कार में पेटलावद, झाबुआ, रायपुरिया, बदनावर, बामनिया सहित अनेक शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। झाबुआ राजपूत समाज एवं क्षत्रिय महासभा की ओर से नटवरसिंह राठोर, दीपक चोहान, इंदरसिंह झाला, नीरजसिंह राठोर, पेटलावद से देवेन्द्रसिंह चोहान, देवेन्द्रसिंह गोड, ओमप्रकाशसिंह गौड, कट्ठीवाडा से सत्यनारायणसिंह गोड ने उपस्थित होकर स्व. राठोर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Trending
- यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारी, फैसले पर तत्काल पुनर्विचार की मांग
- UPI भुगतान पर MDR/अतिरिक्त शुल्क का विरोध, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
- बिना लिंक और ओटीपी के खाते से कटे 15 हजार रुपये, युवक ने सायबर शाखा में की शिकायत
- छात्रों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7400 से ज्यादा विद्यार्थियों को देंगे स्कूटी
- सगरवंशीय माली समाज की महत्वपूर्ण बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर हुआ मंथन
- व्यापार एवं उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी गठित, नकद खरीदी के नियम के विरोध में बंद रहीं अनाज दुकानें
- सेमीकॉन इंडिया-2026: मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं
- पेटलावद में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
- यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क की आहट से व्यापारियों में रोष, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपमालिका सजाई