झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट
पिछले कई महिनों से थान्दला कृषि उपज मण्डी के माध्यम मे स्थानीय व्यापारियों द्वारा कृषि उपज मंडी से भरे वाहन प्रतिदिन बिना अनुज्ञा में पड़ोसी राज्य गुजरात एवम राज्यस्थान की ओर धड़ल्ले से जा रहे है। जिस पर शासन द्वारा लगाम नही कसी जा पा रही है। स्थानीय व्यापारियों एवं मण्डी कर्मचारियों की मिली भगत आपसी सेटिंग के चलते लाखों रुपयों का राजस्व हानि हो रही। इसी के चलते गत दिनों थान्दला से सोयाबीन भर कर वाहन क्रमांक एमपी 09 केडी 8515 एवं जीजे 20 4739 प्रवीण ट्रेड्स द्वारा करीबन 365 क्विंटल अवैध सोयाबीन बिना मंडी अनुज्ञा थान्दला से जावरा की ओर जा रहा था।तभी रतलाम मण्डी सचिव आर.् वसुनिया द्वारा दोनों वाहनों को जब्त कर पांच गुना पेनल्टी लगभग 1 लाख 35 हजार रुपए वसूल किए। वसुनिया ने बताया कि लगातार झाबुआ जिले से बिना अनुज्ञा के वाहन अवैध तरीके से नीमच-जावरा की और परिवहन होने की लगातर सूचना मिल रही थी। जिसके चलते आज वाहनों की को पकड़कर कार्रवाई की गई। ज्ञात रहे कि जिले से प्रतिदिन वाहन मंडी अध्यक्ष की सेटिंग से बिना अनुज्ञा के जाते है। जिस पर स्थानीय मंडी अधिकारी कर्मचारीयों के द्वारा कार्रवाई नही की जाती है। अगर थान्दला मंडी द्वारा यह कार्रवाई की होती तो यह श्रेय थान्दला मंडी को मिलता मगर थान्दला से बिना अनुज्ञा के वाहन भरकर रवाना हुवे यह मण्डी के आला अधिकारी को भी नही पता विचारनीय पहलू है।
Trending
- तांडव सेना: देवेन्द्र वाणी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जितेन्द्र वाणी को सौंपा गया युवा शक्ति मीडिया प्रभारी का पद, चंद्रशेखर राठौर युवा शक्ति उपाध्यक्ष मनोनीत
- सोंडवा में जनकल्याण शिविर का दूसरा दिन: मां सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही
- खंडाला-आलीराजपुर मार्ग बदहाल: गहरे गड्ढों से सफर मुश्किल, हादसों का बढ़ा खतरा
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- तहसीलदार अनिल बघेल की बड़ी कार्रवाई : सारंगी में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन
- नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार
- जोबट में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 40 से अधिक योजनाओं का लाभ देने प्रशासन और जनप्रतिनिधि एक मंच पर
Next Post