झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मयंक जैन की रिपोर्ट- श्री मद् भागवत सप्ताह का चैथा दिन और श्रद्धालुओं की धर्म के प्रति रूचि बढ़ती जा रही है। भाभरा, पारा, झाबुआ ओर मेघनगर से आ रहे है सम्मान की कड़ी में आज गीता महिला मण्डल, श्री जैन स्वेताम्बर समज, राठौर समाज, झाबुआ से पधारें सोनी समाज की महिला मण्डल द्वारा 108 अर्पणानन्दजी का साल श्री फल सें सम्मानित किया। आज की कथा वामन अवतार, श्री रामजन्म एवं भगवान श्री कृष्ण का जन्म बडी धूमधाम से मना। भगवान श्री कृष्ण के पिता वासुदेव के रूप में मोहन लाल सोनी ने किरदार निभाया। वासुदेव जी जैसे भगवान को लेकर पाण्डाल में आए वाद्य यंत्रों व फुलों से स्वागत हुआ, सारा परिवार जमनालाल जी, जयंतिलाल जी, मोहनलाल जी एवं समस्त बुक्कन परिवार झूम – झूम कर भगवान कृष्णा को लेकर नृत्य किया। अपनी कथा में 108 अर्पणानन्दजी ने कहा कि हम कर्म ऐसे करे की भगवान को धरती पर आने की आवश्यकता नही हो क्योंकि भगवान जब धरती पर आते है तों भगवान को कष्ट होता हैं ओर सोर संसार की व्यवस्था बिगड़ जाती है। इसलिए मानव को अच्छें कार्य करना चाहिए। लेकिन अगर मानव अच्छे कर्म करता हैं, ओर भगवान के लगता है इसका मन साफ है तों उसकें यहाँ भगवान जन्म लेते है। इस भगवत सप्ताह से सारें संसार की महिमा बताई गई हैं। आज वामन अवतार, रामजन्म कृष्ण जन्म की झाकियाँ सजाई गई ओर मयुरी नृत्य इन्दौर कलाकारों ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति की। संचालन लक्की सोनी द्वारा किया गया।
Trending
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
- राणापुर पुलिस की सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…तीन गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक की नकदी जब्त
- सिंचाई के लिए नर्मदा परियोजना का पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों के साथ के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का पैदल मार्च
- सीएम डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और संस्कृति संपदा
- श्रावण मास मे घर घर किया संगीतमय मास पारायण, यज्ञ ए आहुति देकर किया समापन
- मोहनखेड़ा महातीर्थ में अभा श्री सौधर्म ब्रहद्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ मध्यप्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
- जनपद पंचायत जोबट के CEO पवन शाह आज होंगे सेवानिवृत्त