झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपार्ट
21 जनवरी 2016 मानगढ़ बलिदान की भूमि है। 1913 में आज से 103 वर्ष पहले अंग्रेजों ने इसी मानगढ़ की पहाड़ियों पर गोविन्द गुरु की संपसभा में उपस्थित लाखों आदिवासी भीलों पर तोपों बरसाकर जलियाँवाला से भी भीषण नर संहार किया था। आज उसी मानगढ़ की बलिदानभूमि के दर्शनार्थ झाबुआ के रामा विकास खंड के युवक 40 से अधिक मोटरसाइकिलों पर सबार होकर श्री झीतरा पणदा के नेतृत्त्व में यात्रा पर रवाना हुये।श्री राजाराम कटारा और श्री भवरसिंह भयड़िया की प्रेरणा से यह यात्रा शिवगंगा झाबुआ के द्वारा आयोजित हलमा की तैयारी हेतु एक उत्साह जन्य सार्थक प्रयास है। इसी तरह एक यात्रा पारा विकासकेन्द्र के 100 अधिक युवाओं द्वारा पहले ही निकाली जा चुकी है। इस वर्ष 14-15 मार्च को हाथीपावा पर प्रस्तावित हलमा की तैयारियाँ झाबुआ आलीराजपुर दोनों जिलों में चल रहीं हैं। इस मानगढ़ यात्रा पर प्रकाश डालते हुये शिवगंगा के प्रमुख कार्यकर्ता श्रीराजाराम कटारा ने बताया कि मानगढ़ की यात्रा समाज की उन्नति के लिये सदैव प्रेरणादायी है।मानगढ़ पर गोविन्द गुरु के नेतृत्व में भीलों ने स्वतन्त्रता की लड़ाई में भाग लिया था, मानगढ़ की पहाड़ी इस बात का जीता जागता प्रमाण हैं। शिवगंगा झाबुआ समाज की उन्नति के लिये बलिदानी भावना से प्रारंभ किया गया उत्तम काम है।
Trending
- अणु पब्लिक स्कूल, थांदला में छात्रसंघ गठन समारोह का भव्य आयोजन
- फ्लावरलेट इंग्लिश स्कूल में डिजिटल वोटिंग के माध्यम से छात्र संघ चुनाव हुए संपन्न
- पुलिस चौकी छकतला में 11 वाहनों की हुई खुली नीलामी
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- स्व. सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के अंतर्गत जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
- सरकारी मदद से महरूम अति-गरीबी में जीने को मजबूर परिवार, बीमारी से जूझ रही वृद्ध महिला
- झकनावदा की अनंता राठौर ने साधा सटीक निशाना, राज्य की टॉप-10 में बनाई जगह, प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई
- भतीजे ने की थी अपने काका की हत्या, आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई
- मुख्यमंत्री के दौरे से पहले भाजपा नेताओं ने दिया व्यवस्थाओं का जायजा
Next Post