आजाद ग्राउंड और इसके आसपास नगर परिषद ने कराई सफाई

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर 

चंद्रशेखर आजाद नगर में गंदगी और अव्यवस्था को लेकर प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। आजाद ग्राउंड में गंदगी और कचरा पड़ा था। आलीराजपुर लाइव में खबर प्रसारित होते ही नगर परिषद के सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया।

सीएमओ के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया और क्षेत्र में फैली गंदगी को पूरी तरह साफ किया। स्थानीय नागरिकों ने इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए परिषद का धन्यवाद दिया, साथ ही क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने की मांग भी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.