विधायक पटेल ने मयंक सोनी को शासकीय आई.टी.आई. सेजावाड़ा की संस्था प्रबंधन समिति में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया

0

चंद्रशेखर आजाद नगर। जोबट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 192 की विधायक सेना महेश पटेल द्वारा क्षेत्र के विकास और शासकीय संस्थाओं के सुदृढ़ संचालन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए, विधायक सेना महेश पटेल ने चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी सक्रिय युवा नेता मयंक सोनी को शासकीय आई.टी.आई. सेजावाड़ा भाबरा की संस्था प्रबन्धन समिति (IMC) के गठन हेतु विधायक प्रतिनिधि के रूप में नामांकित किया है।

इस संबंध में विधायक कार्यालय द्वारा पत्र जारी कर प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सेजावाड़ा, चंद्रशेखर आजाद नगर को सूचित किया गया है कि संस्था में समय-समय पर होने वाली आगामी महत्वपूर्ण बैठकों की सूचना उन्हें विधायक प्रतिनिधि के रूप में प्रदान की जाए।

अनुभवी नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी

गौरतलब है कि सक्रिय युवा नेता मयंक सोनी इससे पहले भी नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि रह चुके हैं। उनके इस पूर्व अनुभव, जनहित के कार्यों में सक्रियता और सांगठनिक क्षमता को देखते हुए ही विधायक सेना महेश पटेल ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए इस महत्वपूर्ण तकनीकी शिक्षण संस्थान की समिति में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। मयंक सोनी की इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं और छात्रों में हर्ष का माहौल है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने जताई खुशी, दी बधाई

श्री मयंक सोनी की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के अवसर पर आजाद नगर भाबरा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस उपलब्धि पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन डावर, लहीक मो शेख, हरीश भाबर, राजेश जैन, कपिल सोनी, अश्विन भाई बाबू भाई, हनीफ शेख, आदिल शेख, फिरोज खान, अख्लाक नवाबी, शाबीर शेख व समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.