झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मयंक गोयल की रिपोर्ट।
रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने शनिवार सुबह 7.30 बजे अपने पैतृक गांव मोरडुंडिया में मतदान किया। कल्पना भूरिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ओर जिला कांगे्रस कमेटी की कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने भी ग्राम मोरडुंडिया में ही अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। श्री भूरिया के पुत्र डाॅ.विक्रांत भूरिया एवं पुत्रवधु डाॅ.शीना भूरिया ने झाबुआ शहर के मतदान क्रमांक 81 पर सुबह 8.30 बजे अपना वोट डाला। इन नेताओ ने अपने-अपने केन्द्र पर मतदाताओं की उत्साहजनक उपस्थिति देकर इस बात पर प्रशंसा प्रकट की कि लोगों में अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने दी है।
भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया ने डाला वोट
भाजपा प्रत्याशी व दिवंगत सांसद दिलीपसिंह भूरिया की बेटी निर्मला भूरिया ने अपने गृह ग्राम माछलिया मे सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर बूथ क्रमांक 243 पर मतदान किया। निर्मला भूरिया ने पिछली बार से ज्यादा वोटो से भाजपा के विजय होने की हुंकार भरी।
Trending
- श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा
- गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत
- नमामि भारतम् कार्यक्रम अंतर्गत विशाल सामूहिक वंदे मातरम गायन का भव्य आयोजन हुआ
- भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापित गणेश प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया विसर्जन
- डिलीवरी के नाम पर पैसों की मांग का कथित वीडियो वायरल, स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग
- युवाओं को रोजगार की सौगात: एमपी में बनेंगे 21 नए स्क्रैपिंग सेंटर और 61 नए ड्राइविंग स्कूल
- सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर सवाल; पंचायत ने लिया संज्ञान, पत्र लिख जांच की मांग
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान
Next Post