झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- लोकसभा रतलाम झाबुआ उपचुनाव हेतु मतदान समपन्न हुआ। सुबह के पहले दौर से मतदाताओं ने अपनी जागरुकता दिखाते हुए मतदान हेतु उत्सुकता दिखाई। लगभग सभी दो दो घंटे के मतदान दोर मे मतदान का प्रतिशत लगातार बड़ता नजर आया। नगर एवं गा्रमीण क्षेत्रों मे मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया। लंबी-लंबी कतारों के बीच बुजुर्ग, वृद्ध व असहाय मतदाताओं ने परिजनों के साथ पहुच मतदान किया। वही युवाओं मे मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीण क्षेत्र मे खजूरी, इटावा, बडा जुलवानिया,मोरझरी समेत कई ग्रामों मे 50 प्रतिशत से अधिक मतदान 12 बजे पूर्व होकर मतदान केन्द्र मे सूना पन छा गया। विधानसभा के कुल 2 लाख 20 हजार 369 मतदाता थे जिसमे 1 लाख 10 हजार 695 पुरुष, एक लाख 9 हजार 669 महिला ,एवं 5 अन्य मतदाता रहे। जिसमे से 170250 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमे 88 हजार 86 पुरुष व 82 हजार 250 महिलाओं ने मतदान किया। इस तरह थांदला विधानसभा का कुल मतदान प्रतिशत 77.26 प्रतिशत रहा। थांदला नगर का मतदान प्रतिशत 65 रहा।
छुट पुट विवाद
थांदला नगर के बूथ क्रमांक 69-70 पर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे विवाद की स्थिति बनी जिसे प्रशासन ने मोके पर उपस्थित होकर काबू किया।
Trending
- कट्ठीवाड़ा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
- हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी
- सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा साल 2027, जनवरी में भोपाल में होगी GIS
- गांव में हुई झमाझम बारिश से किसान खुश, अब करेंगे बोवनी
- खुशी ढाबे के सामने दो बाइकों की भिड़ंत, एक किशोर की मौत और दूसरा घायल
- सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के चलते नानपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
- सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैतूल की ग्राम पंचायत कुकरू में रात्रि चौपाल में होंगे शामिल
Prev Post
Next Post