राणापुर। विगत दिनों पुरे नगर में पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा ए बाजार हो रही हैं। आखिर इतने दिनों से गुमसुम सी दिखने वाली पुलिस ने अचानक सख्त रवैया अपनाते हुए नगर में आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर उनके पंजीयन देखे जा रहे हैं जिसके चलते कई वाहनों को रोककर जांच की जा रही हैं। पुलिस द्वारा प्रमुख चोराहों जिनमें पुराना बस स्टैंड, सुभाष मार्ग, आजाद चोक, विभिन्न बैंको के आसपास एवं नगर में भीड भाड वाले इलाकों में वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच की जा रही हैं। चारों ओर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही को लेकर कुछ आक्रोश तो कही उक्त कार्यवाही को बिलकुल सही बताया जा रहा है। वाहनों की चेंकिग के चलते नगर में बेधडक घुसने वाले वाहन चालकों की संख्या में कमी एवं जगह-जगह पार्किग करने वाले लोगों की संख्या में भारी कमी दिखी।
मनचलों पर हो कार्यवाही
नगर में प्रतिदिन नगर के ही कई रसुखदारों एवं कतिपय मनचले कहे या हवाबाजों पर पुलिसीयाॅ कार्यवाही की प्रतिक्षा की जा रही है। नगर में जिसके चलते दादावाडी के समिप डिवाइडर एवं अन्य खाली मार्गो पर रेस लगाते मनचलों को देखा जा सकता है जो तेज गति से वाहन चलाते नजर आते हैं। नाबालीग युवाओं में तेज गति से वाहन चलाने के साथ गलियों के राउंड लगाने का काम प्रतिदिन देखा जा रहा है जिस पर भी पुलिस द्वारा लगाम लगाई जाना चाहिए।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात
- कबीर मंदिर पहुँची 251 कलशों की भव्य यात्रा, पूर्व विधायक मुकेश पटेल हुए शामिल
- विकसित भारत संकल्प संस्थान द्वारा गौरव सम्मान एवं विकसित भारत सम्मेलन गांधीनगर में संपन्न
- संस्कार पब्लिक स्कूल में साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता सेमिनार का आयोजन
- जोबट में छात्रावास भर्ती प्रक्रिया पर विधायक सेना महेश पटेल का बड़ा संदेश
- अमरनाथ यात्रियों के स्वागत में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल, महेश पटेल ने पुष्पमालाओं से किया सम्मान
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण
- खूबसूरती पर मोहित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- एमपी का बड़ा टूरिज्म स्पॉट बनेगा कुकरू
- स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान
- कट्ठीवाड़ा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
Prev Post
Next Post