50 लाख की लागत से बनने वाले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का भूमिपूजन किया

May

आरिफ हुसैन

चंद्रशेखर आजाद नगर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,चंद्रशेखर आजाद नगर परिसर में 50 लाख की लागत की से बनने वाले भवन का भूमिपूजन  किया गया। भूमिपूजन मध्य प्रदेश वन विकास मंडल अध्यक्ष एवं दर्जा कैबिनेट मंत्री माधौंसिंह डावर, प्रवासी भाजपा विधायक रमेशभाई कटारा, कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर, नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर,जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह डावर,नपा उपाध्यक्ष नारायणलाल अरोडा़,भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अजय जायसवाल, महिला जिला अध्यक्ष भावना नागर, विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र डावर, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, हिमसिंह बारिया, हुजैफा असद ने किया| इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत सीबीएमओ डॉक्टर एमएल चौपडा किया। उन्होंने यूनिट के बनने से होने वाले फायदे भी बताए। कार्यक्रम के बाद कलेक्टर ने डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। 

,डॉक्टर बुंदेला,डॉक्टर खंडेलवाल,डॉक्टर शुभम डामोर,बीसीएम रविन्द्र रावत, बीई अरविंद बैरागी, गोविंदसिंह कुशवाह,महेन्द्र हिहोर,एएनएम सोनू जमरा ने किया|