पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भोपाल पहुंचे माधोसिंह डावर, पंडितजी के आदर्शाे पर चलने का संकल्प लिया

- Advertisement -

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

चंद्रशेखर आजाद नगर मंडल में अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुणयतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंत्योदय व एकात्म मानवाद की परिकल्पना को निरन्तर साकार करने की प्रेरणा लेते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं मप्र वन निगम मंडल के अध्यक्ष माधोसिंह डावर ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। 

मध्यप्रदेश वन निगम मंडल अध्यक्ष व राज्य कैबिनेट मंत्री माधोसिंह डावर व नगर परिषद चंद्रशेखर आजाद नगर अध्यक्ष निर्मला डावर ने भोपाल में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने वहां अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुणयतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंत्योदय व एकात्म मानवाद की परिकल्पना को निरन्तर साकार करने की बात कही।

इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद नगर में भी आयोजन हुआ। यहां श्रद्धांजलि बैठक में जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जनसंघ की स्थापना की आवश्यकता व जनसंघ से वर्तमान भाजपा तक की स्थिति पर चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी देते हुए पंडितजी के विचारों को आत्मसात करने की बात कही। मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेंद्र डावर ने पंडित उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर निरन्तर गतिमान रहने की बात कही। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय जायसवाल ने संगठन कि महत्ता बताते हुए संगठन के लिए विपरीत परिस्थिति में अपना सर्वस्व दे कर सहज व सरल भाव से कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के बल पर आज भाजपा का कार्यकर्ता स्वयं को भाजपा का कार्यकर्ता होने पर गर्व महसूस करता है। उन्होंने कहा हमें हमारे पितृ पुरुषों के तप, त्याग व बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। 

मण्डल अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता होना ही सबसे बड़े गौरव की बात है, बाकी सभी दायित्व तो संगठन संचालन के लिए आते व जाते रहते है। लेकिन एक कार्यकर्ता ही है जो हमेशा पार्टी के साथ निरन्तर गतिमान रहकर प्रत्येक दायित्व वान कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है । आभार प्रदर्शन मण्डल महामंत्री हुजैफा असद ने किया। इस अवसर पर मण्डल के पदाधिकारी धर्मेंद्र जायसवाल , सुरेश माहेश्वरी , राकेश नलवाया , युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र परमार व मोंटी डावर नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा सहित  मण्डल में निवासरत समस्त जिला पदाधिकारी, मण्डल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता , मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व समस्त जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य , पार्षद व सरपंच ने बैठक करते हुए पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।